
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के प्रैस क्लब में भाजपा पंजाब प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी को लेकर विचारिक विपक्ष के साथ मतभेद हो सकते है, लेकिन पर्सनल मतभेद उनका कोई नहीं है, 2 दिन पहले शीतल अंगुराल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सहित विधायक पर जो आरोप लगाए हैं उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी परिवार पर टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन जब घर की इज्जत राजनीतिक में हिस्सा डाल लें, तो इस मामले को लेकर जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीएम मान ने विधानसभा में नेताओं से कहा था कि उनकी आंखों में आंखे डाल कर बात की जाए वहीं अब शीतल अंगुराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम मान को लेकर कहा है कि वह उनकी आंखों में आंखे डालकर इस मुद्दे पर बात करें। उन्होंने आगे कहा कि बठिंडा में पिछले 8 दिनों में नशे से 4 मौते हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि गांवों में ठिकरी पहरे लगाए गए लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। अब ‘आप’ नेता मोहिंदर भगत ने ट्वीट के जरिए बता दिया है कि नशे का बच्चे-बच्चे को पता है।
जाखड़ ने कहा कि सीएम मान ने अपने हथियार गिरा दिए है, जोकि किसी नेता को शोभा नहीं देते। जाखड़ ने कहा कि संदीप नंगल अंबिया की हत्या के मामले में शूटरों को दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही विक्की मिड्डूखेड़ा मामले में भी दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस ने शूटरों को गिरफ्तार किया है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता पंजाब सरकार से अब तक न्याय की गुहार लगा रहे है। अब तक पंजाब सरकार द्वारा उन्हें कोई इंसाफ नहीं दिया गया। अमृतपाल सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ कई सासंद ओर भी जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर काफी आरोप लगाए और जमकर निशाने साधे।











