Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh घर-घर रोज़गार व कारोबार मिशन ने मार्च में 311 उम्मीदवारों की विदेश...

घर-घर रोज़गार व कारोबार मिशन ने मार्च में 311 उम्मीदवारों की विदेश में पढ़ाई और नौकरी के लिए की काऊंसलिंग

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के बेहद महत्वपूर्ण प्रयास ‘पंजाब घर-घर रोज़गार और कारोबार मिशन’ के अंतर्गत कुल 311 उम्मीदवारों की काऊंसलिंग की गई, जिनमें से 187 उम्मीदवारों को कैनेडा, ऑस्ट्रेलिया और यू.के. में पढ़ाई के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई, जबकि 124 उम्मीदवारों को विभिन्न देशों में नौकरियों के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। यह 311 उम्मीदवार राज्य के 21 जि़लों में से चुने गए थे।
यह जानकारी रोज़गार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के सचिव राहुल तिवाड़ी ने देते हुए बताया कि 1 से 31 मार्च, 2021 तक पंजाब घर-घर रोज़गार और कारोबार मिशन के मोहाली स्थित कार्यालय में विदेशों में पढ़ाई और नौकरी की काऊंसलिंग सम्बन्धी पहला दौर चला, जिसमें राज्य के नौजवानों को विदेशों में पढ़ाई और वहाँ नौकरी करने के अवसरों सम्बन्धी अपने सपने पूरे करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने आगे बताया कि काऊंसलिंग की प्रक्रिया सामूहिक और निजी दोनों प्रकार से पूरी की गई और उम्मीदवारों से उनके सम्बन्धित जि़लों के जि़ला रोज़गार और उद्यम ब्यूरो के अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisements

डिजिटल ढंग अपनाए जाने सम्बन्धित जानकारी देते हुए सचिव राहुल तिवाड़ी ने बताया कि यह डिजिटल प्रक्रिया जनवरी, 2020 में शुरू की गई थी और पंजाब घर-घर रोज़गार और कारोबार मिशन के अंतर्गत 31 मार्च, 2021 तक 11,85,774 नौकरी के इच्छुक और 9730 नौकरी प्रदानकर्ता डिजिटल प्लेटफार्म पर रजिस्टर हो चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि 222.श्चद्दह्म्द्मड्डद्व.ष्शद्व पोर्टल पर सिफऱ् मार्च, 2021 में ही 30,238 नौकरी के इच्छुक और 459 नौकरी प्रदानकर्ता रजिस्टर हुए। इसके अलावा स्व-रोज़गार, काऊंसलिंग, विदेशों में नौकरी एवं पढ़ाई और स्थानीय सर्विस प्रोवाईडर (प्लम्बर, चालक, माली, इलैकट्रीशन और मेड (घरेलू काम करने वाली) आदि मॉड्यूल भी विकसित किए जा रहे हैं।और जानकारी देते हुए श्री राहुल तिवाड़ी ने बताया कि रोज़गार के अवसरों के प्रति अधिक से अधिक चेतनता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है और यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर 143 वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं। इसके अलावा राज्य के सभी 22 जि़लों में जि़ला रोज़गार और उद्यम ब्यूरो के द्वारा पंजाब घर-घर रोज़गार और कारोबार मिशन सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी भरपूर ढंग से दर्ज करवा रहा है।
उन्होंने और जानकारी दी कि रोज़गार के लिए नौजवानों को कोचिंग/प्रशिक्षण देने हेतु 9 एजेंसियों को सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 7 एजेंसियाँ निजी क्षेत्र और 2 एजेंसियाँ सरकारी क्षेत्र की नौकरियों के लिए सूचीबद्ध की गई थीं। परन्तु कोविड-19 के कारण क्लासों को मुलतवी करना पड़ा और उम्मीदवारों के भविष्य को देखते हुए केंद्रीय/राज्य सरकारों की नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग /प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण पार्टनर की खोज जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here