Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh विद्यार्थियों के पेंटिंग मुकाबले 26 मई से

विद्यार्थियों के पेंटिंग मुकाबले 26 मई से

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों में रचनात्मक रुचियाँ पैदा करने के लिए पेंटिंग मुकाबले करवाने का फ़ैसला किया है। इसकी जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये मुकाबले ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब ’प्रोजैक्ट अधीन स्कूल स्तर पर 26 मई से 29 मई 2021 तक करवाए जाएंगे। इनमें छठी से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। पेंटिंग के लिए प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग विषय दिए गए हैं। कोरोना के चलते स्कूल बंद होने के कारण ये मुकाबले ऑनलाईन करवाए जा रहे हैं।

Advertisements

इन मुकाबलों में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सर्टीफिकेटों के साथ सम्मानित किया जायेगा। प्रवक्ता के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण हर तरफ़ बने निराशा के महौल में से विद्यार्थियों को बाहर निकालने और उनमें उत्साह भरने के लिए विभाग ने यह फ़ैसला किया है। इसके साथ ही इन मुकाबलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को पेंटिंग की तरफ प्रेरित करने और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारना भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here