Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur सुमित व नवदीप ने कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया रक्तदान

सुमित व नवदीप ने कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया रक्तदान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। द ब्लड एसोसिएशन होशियारपुर के टीम मैंबरों सुमित गुप्ता व नवदीप शर्मा की तरफ से कोरोना वैक्सीन से पहले रक्तदान किया गया। इस मौके पर सुमित गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा यह रक्तदान कोरोना वॉरियर्स को समर्पित है जोकि दिन-रात सेवा में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि हमें इस महामारी में लोगों की जान बचाने तथा अपनी जान की प्रवाह किए बगैर डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारी लोगों की सेवा में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कोई इंसान तंदरुस्त है तब तक उसे रक्तदान करते रहना चाहिए।

Advertisements

सुमित गुप्ता ने युवाओं से अपील की कि वे रक्तदान के लिए हर समय तैयार रहें ताकि किसी जरुरतमंद मरीज की जान बचाई जा सके। उन्होने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्होंने कोरोना वारियर्स के प्रति सम्मान भाव को प्रकट करके रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here