किसानों की भावनाओं को सम्मान करते हुए कृषि कानून रद्द करे केन्द्र सरकार: जिम्पा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। कंडी किसान यूनियन की तरफ से टोल प्लाजा नंगल शहीदां पर 6 माह से कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए धरना दिया जा रहा है। किसान यूनियनों द्वारा 26 मई का दिन काला दिवस के तौर पर मनाए जाने के किए गए आह्वान पर किसानों ने धरना स्थल पर काले झंडे लगाए और केन्द्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव ब्रह्मशंकर जिम्पा ने अपने साथियों सहित पहुंचकर किसानों के हक में आवाज बुलंद की। इस दौरान किसानों के साथ विचार सांझा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कृषि कानून जो बनाए गए हैं वह पूरी तरह से किसान विरोदी हैं। उन्होंने कहा कि किसान दिन रात मेहनत करके देश का पेट भरने के लिए मेहनत करता है और उनके हकों की रक्षा के लिए हमें घरों में न बैठकर उनके साथ हर मोर्चे पर जुटना चाहिए।

Advertisements

श्री जिम्पा ने कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए किसानों से बातचीत की पहल करनी चाहिए और इन कानूनों को रद्द करना चाहिए। अगर, केन्द्र सरकार ऐसा नहीं करती तो किसानों द्वारा जिस भी स्तर पर संघर्ष करते हैं तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर सतवंत सिंह सियाण, मनदीप कौर, जसपिंदर कौर, कुलजिंदर सिंह घुम्मण, सरपंच लखवीर सिंह पट्टी, जगजीत सिंह गिल, डा. सुखदेव सिंह ढिल्लो, गुरजाप सिंह तथा गुतेश सैनी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here