आज़ाद किसान कमेटी दोआबा ने 26 मई को काले दिवस के रुप में मनाने का किया फैसला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के जिला अध्यक्ष हरबंस सिंह संघा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुतहरी रोड पर किसान मोर्चा द्वारा दिये गए धरने को 226 दिन हो गए हैं तथा आज दिल्ली की सरहदों पर किसानो को बैठे 6 महीने पूरे हो गए हैं पर मोदी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इस लिए संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आदेशों के अनुसार किसानो ने 26 मई को काले दिवस के रुप में मनाने का फैंसला किया था। संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आदेशों के अनुसार आज पंजाब के सभी किसान, मज़दूर तथा सहयोगी संगठनों ने अपने घरों, ट्रैक्टर ट्रालियों तथा अन्य वाहनों पर काले झंडे लगा कर भाजपा की मोदी सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया। रिलायंस शोरुम से मोदी के पुतले को एक जलूस की शक्ल में सैशन चौंक में ले जाकर पुतले का दाह संस्कार किया तथा सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर सभी ने प्रण लिया कि वेशक केन्द्र सरकार दो वर्ष और दिल्ली की सरहदों पर बिठा ले पर किसान तीनों काले कानू रद्ध करवा कर ही घर वापसी करेंगे। उन्होने आगे कहा कि जो नेता किसानों के कारण कोरोणा फैलने का भय दिखा रहे हैं वो मोदी के इशारों पर बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि हकीकती यह है कि एक भी किसान की मृत्यु कोरोना के कारण नहीं हुई है। किसान कोरोना से बचने के नियमों की पालना पहले से ही कर रहे हैं।

Advertisements

प्रधान हरबंस सिंह संघा ने और जानकारी देते हुए बताया कि गांव राजपुर भाईयां, फलाही, भाम, जस्सोवाल तथा वडियालां के सरपंचो ने सभी गांवों में काला दिवस मनाने , घरों तथा अपने वाहनों पर काले झंडे लगा कर, गांव गांव में मोदी के पुतले फूंकने के समाचार दिए है। इस अवसर पर हरपाल सिंह, दलजीत सिंह रहल्ली, दलजीत सिंह गोपालियां, एस.पी. शर्मा, रेशम सिंह, शाम सिंह मोना कलां, अमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, कश्मीरा सिंह रहगड़, गुरचरण सिंह मोना कलां, तलजिंद्र सिंह, सोढी संघा, दिलबाग सिंह काहरी, सुखपाल सिंह काहरी, हरबंस सिंह संघा, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, अवतार सिंह शेरपुरी, तरसेम सिंह नागरा, सतनाम सिंह बसी, ज्ञान सिंह भलेठू, मंगत सिंह, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह , हरपाल सिंह, महिंद्र सिंह हुक्कड़ां तथा निर्मल सिंह हुक्कड़ां भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here