Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh पंजाब में टीकाकरण ख़ुराकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ: विकास...

पंजाब में टीकाकरण ख़ुराकों का आंकड़ा 50 लाख के पार हुआ: विकास गर्ग

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरु किए गए मिशन फ़तेह प्रोग्राम के अंतर्गत जहाँ सुरक्षा एहतियातों और बंदिशों को सख़्ती से लागू किया जा रहा है, वहीं राज्य में टीकाकरण की मुहिम को तेज़ी से आगे बढ़ाते हुए अब तक 50 लाख ख़ुराकें लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। आज यहाँ जारी प्रैस बयान में खुलासा करते हुए राज्य के टीकाकरण संबंधी स्टेट नोडल अफ़सर श्री विकास गर्ग ने बताया कि 29 मई, 2021 तक पंजाब में कोविड के टीकों की कुल 50,05,767 ख़ुराकें दी जा चुकी हैं। श्री गर्ग ने बताया कि राज्य में 45 साल से अधिक उम्र वर्ग, फ्रंटलाईन और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भारत सरकार द्वारा मिले टीकों के कोटे में से 45,53,187 टीके लगाए गए हैं, जब कि राज्य सरकार द्वारा 18-44 उम्र वर्ग के बनाए गए सभी प्राथमिक ग्रुपों के कुल 4,52,580 टीके लगाए लगाए जा चुके हैं। इस तरह आज तक कुल 50,05,767 ख़ुराकें दी जा चुकी हैं।

Advertisements

टीकाकरण के आंकड़े विस्तार में देते हुए स्टेट नोडल अफ़सर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए कोटे की लगाई गईं 45,53,187 ख़ुराकों में से कोविशील्ड लगाने वाले 41,40,179 हैं, जब कि कोवैक्सीन लगवाने वाले 4,13,008 हैं। इनमें पहली ख़ुराक लेने वाले 38,01,062 और दूसरी ख़ुराक लेने वाले 7,52,125 शामिल हैं। वर्गों की बात करें तो 45 साल से अधिक उम्र वालों की संख्या सबसे अधिक 32,83,848 है, जिन्होंने टीके लगवाए हैं, जब कि फ्रंटलाईन वर्करों की संख्या 9,63,881 और स्वास्थ्यकर्मियों की 3,05,458 है। इनमें निजी तौर पर टीके लगवाने वालों की संख्या 28,958 भी शामिल है, जिनमें कोविशील्ड वाले 21625 और कोवैक्सीन वाले 7343 शामिल हैं। श्री गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 18-44 साल वर्ग के लिए बनाए गए प्राथमिक ग्रुपों में से 86,581 सह-रोगों वालों समेत 2520 जेल कैदी, 301981 निर्माण कामगार और उनके परिवार वाले, 64395 स्वास्थ्यकर्मियों के परिवार वाले और 1103 निजी औद्योगिक कामगारों को टीके लगाए जा चुके हैं। इन सभी की कुल संख्या 4,52,580 बनती है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य ने 13.25 करोड़ रुपए की लागत से कोविशील्ड की 4.29 लाख ख़ुराकें और 4.70 करोड़ रुपए की लागत के साथ कोवैक्सीन की 1,14,190 ख़ुराकें खरीदीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here