Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh अध्यापकों के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए डेट शीट जारी

अध्यापकों के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए डेट शीट जारी

चंडीगड़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला द्वारा अध्यापकों की जल्द से जल्द भर्ती करने के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए शिक्षा भर्ती निदेशालय ने अध्यापकों के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए इम्तिहान लेने के लिए डेट शीट जारी कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहां स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘घर घर रोजगार’ योजना अधीन स्कूल शिक्षा विभाग में मास्टर काडर (बाॅर्डर एरिया) की भर्ती के लिए 31 मार्च 2021 को इश्तिहार दिया था। इसके अनुसार विज्ञान के 518, अंग्रेजी के 380, गणित के 395 पद भरे जाने हैं।

Advertisements

इसी तरह दिव्यांग श्रेणी अधीन बैकलाॅग के 90 पद भरने के लिए 17 मई 2021 को इश्तिहार दिया गया था। इस भर्ती के लिए अंग्रेजी के विषय का टैस्ट 20 जून 2021 को सुबह 9.30 बजे से 12.00 बजे तक होगा जबकि विज्ञान के विषय का टैस्ट 20 जून 2021 को बाद दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगा। इसी तरह गणित का टैस्ट 21 जून 2021 को सुबह 9.30 बजे से 12.00 बजे तक होगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पूर्व-प्राथमिक अध्यापकों के 8933 पद भरने के लिए 23 नवंबर 2020 को इश्तिहार दिया गया था। इसके लिए टैस्ट 27 जून 2021 को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल की जानकारी रोल नंबर के साथ दी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here