Thursday, October 15, 2026
Home Chandigarh राणा सोढी ने पीजीआइ के डाक्टरों के साथ की बातचीत, ओलम्पियन मिलखा...

राणा सोढी ने पीजीआइ के डाक्टरों के साथ की बातचीत, ओलम्पियन मिलखा सिंह के स्वास्थ्य के बारे ली जानकारी

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज राष्ट्रीय मान और ओलम्पियन मिलखा सिंह के स्वास्थ्य के बारे जानकारी लेने के लिए पीजीआइ के डाक्टरों के साथ बातचीत की। राणा सोढी ने आज यहाँ जारी एक बयान में कहा, ‘मुझे पीजीआइ के डाक्टरों से यह जान कर राहत मिली है कि मिलखा सिंह जी की हालत अब स्थिर है और इलाज का असर हो रहा है।’ फ्लाइंग सिख के परिवार को उनके बेहतर इलाज और डाक्टरी देखभाल को यकीनी बनाते हुये राणा सोढी ने कहा कि ‘मैं उनके जल्द से जल्द और मुकम्मल स्वस्थ होने के लिए कामना और अरदास करता हूं।’
1960 के रोम ओलम्पियन और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल के चैंपियन को 3 जून को साँस लेने में मुश्किल सम्बन्धी शिकायत के बाद पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल ऐजूकेशन एंड रिर्सच (पीजीआइ) में दाखिल करवाया गया था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here