Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष 21 जून को पेश होंगे रवनीत बिट्टू

अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष 21 जून को पेश होंगे रवनीत बिट्टू


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यज़)। पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग द्वारा एक मामले में तलब लुधियाना से लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू  21 जून 2021 को सुबह 11ः30 बजे आयोग के समक्ष निजी तौर पर पेश होंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा आयोग को अनुरोध किया गया था कि उनको 22 जून 2021 को पहले से ही निश्चित एक अनिवार्य काम है इसलिए उनको 22-06-2021 को सुबह 11ः30 बजे की बजाय 21-06-2021 को सुबह 11ः30 बजे पेश होने की इजाज़त दी जाये। 

Advertisements

श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि रवनीत सिंह बिट्टू के अनुरोध को आयोग द्वारा स्वीकार करते हुए उनको 22 जून 2021 की जगह 21 जून 2021 को आयोग के समक्ष पेश होने की इजाज़त दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here