सिविल अस्पताल टौणी देवी में पहले आओ पहले पाओ आधार पर लग रही वैक्सीन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सिविल अस्पताल टौणी देवी में पहले आओ, पहले पाओ आधार पर वैक्सीन लग रही है। लोग अपनी बारी सुनिश्चित करने के लिए सुबह छ: बजे ही लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। साढ़े नौ बजे के करीब इन्हें टोकन मिल रहे हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कांस्टेबल व दो होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। सिविल अस्पताल टौणी देवी में मंगलवार को केवल 45 प्लस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। हालांकि कई 18 से 44 उम्र के लोग भी जानकारी के अभाव में वैक्सीन लगवाने सुबह ही पहुंच गए थे जिन्हें निराश लौटना पड़ा।

Advertisements

मंगलवार को करीब 150 उन लोगों को वैक्सीन लगाई गई जिनकी उम्र 45 प्लस थी। डॉक्टर विवेक शर्मा की निगरानी में हो रहा वेक्सिनेशन कार्य सिविल अस्पताल टौणी देवी में स्थित कोविड वेक्सिनेशन सेंटर के पर्यवेक्षक डॉक्टर विवेक शर्मा की निगरानी में वेक्सिनेशन का कार्य सुचारू रूप से चला हुआ है। डॉक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड एवं निर्देशों के अनुसार वैक्सीनेशन कार्य कारगर ढंग से किया रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वेक्सिनेशन के बावजूद मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंस के नियमों की कड़ाई से पालना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here