Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur भोल कलोता अस्पताल के अंतर्गत मैगा-वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

भोल कलोता अस्पताल के अंतर्गत मैगा-वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। रिपोर्ट– सोहल सोहल। पंजाब सरकार की गाईड-लाईन्ज़ के अनुसार सी.एच.सी.भोल कलोता के अंतर्गत एस.एम.ओ. डा. अनुपिंद्र मठौण की अगवाई में मैगा-वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया जिसमें समूचे भोल सैक्टर को अलग अलग भागों में बांट कर वैक्सीनेशन टीमें बना कर लोगों की व्यापक तौर पर वैक्सीनेशन की गई । इनमें मुख्य तौर पर सात वैक्सीनेशन टीमें गठित की गईं और गांव करटोली, मंगू मैरा, ढुलाल,भंबोत पत्ती हार व सीएचसी भोल कलोता में कैंप लगाए गए व लोगों को कोवीशील्ड की पहली तथा दूसरी खुराक दी गई । मोबाइल टीम ने भोल खड्ड में प्रवासी मजदूरों का टीकाकरण किया । नोडल अफसर (वैक्सीनेशन) डा. विशाल धरवाल ने बताया कि इस मुहिम को सफ़ल बनाने में अस्पताल में तैनात मुकम्मल स्टॉफ़ के इलावा फील्ड स्टॉफ़ व सभी आशा वर्करज़ ने योगदान दिया।

Advertisements

फ़ील्ड सुपरविज़न का काम डॉ:अरमिंदर, डा. सहजवीर व हैल्थ इंसपैक्टर दविंदर ने किया जब्कि अस्पताल के अंदर की टीमों की सुपरविज़िन डा. लश्कर एवं एल.एच.वी.वीना देवी ने की । इस कैंप मे निर्धारित किए गए लक्ष्य 1000 से ज़्यादा के टारगेट को पूरा किया गया व कुल 1350 टीके लगाए गए । इस दौरान ग्राम पंचायत करटोली,मंगू मैरा व ढुलाल के सरपंच से 100% संपूर्ण वैक्सीनेशन का सर्टीफिकेट भी प्राप्त किया गया। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी के बावज़ूद सभी स्टॉफ नर्सिज़, सी.एच.ओ, ए.एन.एम, मेल हैल्थ वर्करज़ और कंप्यूटर डॉटा एंटरी ऑपरेटरज़,आशा वर्कर्ज़ और दरजा चार कर्मचारी़ इस कार्य को सौ फ़ीसदी सफ़ल बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से जुटे रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here