Sunday, October 25, 2026
Home National आसमानी बिजली गिरने से राजस्थान, यूपी, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश, में...

आसमानी बिजली गिरने से राजस्थान, यूपी, उत्तर प्रदेश, और मध्य प्रदेश, में 100 से अधिक लोगों की मौत

दिल्ली: (द स्टैलर न्यूज़)। देश के लोग लगातार गरमी से जूझ रहे थे लेकिन जब लोगो को गरमी से राहत मिली तो अब भारी बारिश दौरान आसमान से गिरी बिजली के कारण राजस्थान और उत्तर प्रदेश मे कहर मचा हुआ है। जिस दौरान यूपी में 41 लोगों की मौत हो गई जबकि राजस्थान में 20 लोगों की मौत हो गई है। जिसके कारण यूपी सरकार ने बताया कि प्रयागराज मे सबसे ज्यादा 14 लोगो की मौत हो गई है। कानपूर देहांत आौर फतेहपुर में बिजली से 5-5 लोगो की मौत हो गई है। कैशांबी मे 4 लोगो की मौत हो गई। जबकि फिरोजाबाद मे 3 लोगो की मौत और इसके इलावा कानपुर नगर, प्रतापगढ़, हरदोई, मिर्जापुर मे 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि उपलब्ध करवाने के आदेश दे दिये है। बताया जा रहा कि उत्तर प्रदेश मे लगातार रविवार से बारिश हो रही है।

Advertisements

बारिश के कारण कई जिलो मे बिजली गिरने की सूचना मिली है। दूसरी तरफ से राजस्थान मे भी बिजली गिरने से 20 लोगो की मौत हो गई है। और जयपुर में 11, धोलपुर मे 3, कोटा मे 4, झालावाड़ मे 1 और बारां में 1 लोगो की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार राजस्थान की सरकार की तरफ से मौत होने वाले परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। यह मुआवजा 4 लाख इमरजेंसी रिलीफ फंड से और 1 लाख सीएम रिलीफ फंड से दिया जाएगा। दुसरी और से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगो के परिवार को तत्काल मदद देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी रोष जताया है और कहा कि जान गवांने वाले परिवारो को 2-2 लाख रुपये और घायलों का 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। यह मदद पीएम राहत कोष से की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here