Wednesday, October 28, 2026
Home National आभूषण दुकान मालिक के घर छापा, 5.60 करोड़ की नकदी व 3...

आभूषण दुकान मालिक के घर छापा, 5.60 करोड़ की नकदी व 3 किलो सोना व 68 चांदी के बिस्किट जब्त

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के बल्लारी में एक दुकानदार के घर से करोड़ों का खजाना जब्त किया गया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्रुसेपेट थाना क्षेत्र में एक आभूषण की दुकान के मालिक के घर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 5.60 करोड़ रुपये की नकदी, तीन किलो सोना, 100 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण और 68 चांदी के बिस्किट जब्त किए। इसकी कुल कीमत 7.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Advertisements

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी नरेश आभूषणों की दुकान चलाता है। उसके घर से पुलिस ने भारी मात्रा में नकद और आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी नरेश को हिरासत में भी लिया है। पुलिस को शक है कि इस मामले में हवाला लिंक है। फिलहाल दुकानदार से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here