Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh 15 हैड टीचर को बी.पी.ई.ओ. के तौर पर मिली तरक्की

15 हैड टीचर को बी.पी.ई.ओ. के तौर पर मिली तरक्की

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने 15 सैंटर हैड टीचरों को ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अफसरों के तौर पर तरक्की दे दी है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी पी आई एलिमेंट्री शिक्षा श्री जगतार सिंह कूलड़ियां ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला और स्कूल शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा के सुधार और अध्यापकों के कल्याण के लिए लगातार यत्न किये जा रहे हैं। यह तरक्कियाँ भी अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। जिन सैंटर हैड टीचरों को तरक्की देकर ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अफ़सर बनाया गया है, उनमें मथरा देवी सरकारी प्राईमरी स्कूल (जी.पी.एस.) चक्क वैरोके (फाजिल्का), रकेश कुमार जी.पी.एस. खाई फेमी की (फ़िरोज़पुर 3), देवी प्रसाद जी.पी.एस. मिशरीवाला (फ़िरोज़पुर), यशपाल सिंह जी.पी.एस. पल्ला मेघा (फ़िरोज़पुर), संजीव कुमार जी.पी.एस. पंजे के उताड़ (फ़िरोज़पुर), हरजीत कौर जी.पी.एस. कुहाला (फिरोजपुर), अंजलि जी.पी.एस. बुल्लो के (फिरोजपुर), भुपिन्दर सिंह जी.पी.एस. फरीदेवाला घल्ल खुर्द (फ़िरोज़पुर), परलोक सिंह जी.पी.एस. मधरा कादियाँ (गुरदासपुर), लखविन्दर सिंह जी.पी.एस. भट्टियां (गुरदासपुर), पंकज अरोड़ा जी.पी.एस. गज़नीपुर (गुरदासपुर), सुदेश खन्ना जी.पी.एस. कलानौर (गुरदासपुर), नरेश कुमार जी.पी.एस. हल्ला (गुरदासपुर), रकेश कुमार जी.पी.ऐस. हेमराज पुरा (गुरदासपुर) और गुरमेल सिंह जी.ई.एस. बाबर पुरा (पटियाला) शामिल हैं।

Advertisements

श्री कूलड़ियां अनुसार पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल कर चुका है और पंजाब के दो सौ अठाईस ब्लाकों में प्राईमरी शिक्षा को प्रफुलित करने के लिए विभाग की तरफ से हर संभव यत्न किया जा रहा है। स्मार्ट स्कूल प्रोजैक्ट और समूचे गतिविधियों की वजह से सरकारी प्राईमरी स्कूलों में लाखों की संख्या में विद्यार्थी मानक शिक्षा हासिल कर रहे हैं और इन नये नियुक्त ब्लाक प्राईमरी शिक्षा अफ़सर आने से पंजाब के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता आधारित शिक्षा को और बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here