Monday, October 19, 2026
Home Punjab डिप्टी कमिश्नर ने कोविड -19 महामारी दौरान बढिया काम करने पर ...

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड -19 महामारी दौरान बढिया काम करने पर 88 कर्मचारियों को किया सम्मानित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)।  डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बुद्धवार को कोविड -19 महामारी दौरान शानदार प्रर्दशन करने पर डाटा सैल के 88 कर्मचारियों को सम्मानित किया।  इन कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कोविड -19 प्रबंधन दौरान निभाई सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होनें आगे कहा कि चाहे काटैक्ट ट्रेसिंग, सैंपलिंग, टीकाकरण या कोई अन्य कार्य हो, महामारी दौरान प्रत्येक कर्मचारी फ्रंट फुट पर रहा है। उन्होनं  आगे कहा कि इन फ्रंट लाईन योद्धाओं के ठोस प्रयत्नों से ज़िला दूसरी लहर पर काबू पाने में कामयाब रहा।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने उनको नए जोश और उत्साह के साथ अपनी डियूटी निपुणता से निभाते रहने का न्योता दिया। उन्होनें कहा कि इन टीम सदस्यों की तरफ से दिखाई बेमिसाल भावना और दृढ़ता दूसरों के लिए एक उदाहरण है। उन्होनें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी मानवता की सेवा को यकीनी बनाने के लिए बढिया प्रर्दशन करते रहेगें।  डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और अधिकारियों /कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी का कोविड -19 महामारी दौरान हर कर्मचारी को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here