आतंकियों के निशाने पर अब जम्मू संभाग

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। कश्मीर में खात्मे की कगार पर आतंकी संगठन अब जम्मू को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। बढ़ती आतंकी गतिविधियां इस ओर इशारा कर रही हैं। आतंकियों की साजिश के इसी क्रम में राजौरी में आईईडी बरामद हुई है। जम्मू संभाग के राजौरी जिले में शनिवार को जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबलों द्वारा महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग ( रोडलिंक) पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया।

Advertisements


जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से आईईडी बरामद, क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी

जिसकी सूचना सेना के बम निरोधक दस्ते को दी गई। दस्ते ने इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। इस दौरान तीन घंटे के लिए यातायात रोका गया। वहीं क्षेत्र की घेराबंदी कर सेना व पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को एक विशेष सूचना मिली थी कि राजौरी में हाईवे के किनारे दलोगड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी गई है। जिसके बाद यातायात तुरंत रोक दिया गया और एक अभियान शुरू किया गया। जिसके दौरान सुरक्षाबलों ने एक आईईडी का पता लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here