Saturday, October 17, 2026
Home Chandigarh खेल मंत्री ने ‘मिरैकल ऑफ चंडीगढ़’ बेबे मान कौर के निधन पर...

खेल मंत्री ने ‘मिरैकल ऑफ चंडीगढ़’ बेबे मान कौर के निधन पर किया गहरे दुःख का प्रगटावा

चंडीगढ़ 31 जुलाईः पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाली 105 वर्षीय एथलीट बेबे मान कौर के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक के लिए प्रेरणास्रोत बेबे मान कौर के जाने से खेल जगत को भारी घाटा पड़ा है। भारत की सबसे बुज़ुर्ग एथलीट और ’मिरैकल ऑफ चंडीगढ़’ के नाम के साथ प्रसिद्ध बेबे मान कौर कैंसर से जूझ रहे थे और डेराबस्सी के एक अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज दोपहर के समय उन्होंने आखि़री साँस ली। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।

Advertisements

अपने शोक संदेश में खेल मंत्री ने दुःखी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह इस दुःख की घड़ी में इस अपूर्णीय घाटे को सहन करने के लिए पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों को बल प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को शांति और अपने चरणों में निवास दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here