Friday, October 9, 2026
Home Politics मंत्री अरोड़ा के विकास कार्यों से प्रभावित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस...

मंत्री अरोड़ा के विकास कार्यों से प्रभावित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस में हुए शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव बजवाड़ा के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करीब 1.75 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जा चुकी है तथा इससे गांव में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसका गांव निवासियों पर विशेष प्रभाव पड़ा है। क्योंकि, इससे पहले गांव के विकास के लिए किसी नेता ने इतने प्रयास नहीं किए थे। इसके चलते गांव के बहुत सारे युवा तरुण बावा एवं रिक्की पाठक की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ अरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, शिव कुमार, प्रभजोत सिंह, राकेश, सन्नी, हैप्पी, ने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा।

Advertisements

इस मौके पर युवाओं ने डा. शिवानी अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्री अरोड़ा की होशियारपुर के विकास के लिए अपनाई गई दूरगामी सोच को वह सलाम करते हैं। जिसके चलते होशियारपुर में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं तथा चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए भी उठे गए कदम भी सराहनीय हैं। जिनका युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है। इस दौरान युवाओं ने गांव में विकास हेतु श्री अरोड़ा द्वारा जारी ग्रांट के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने युवाओं का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने युवा वर्ग को गांव के विकास में सहयोग की प्रेरणा दी। श्री अरोड़ा युवाओं को भरोसा दिया कि युवाओं की भलाई के लिए जो भी कदम उठाने पड़े वह जरुर उठाएंगे। उन्होंने युवाओं से खेलों तथा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव भी मांगे ताकि सरकार से नई योजनाएं लाकर लागू करवाई जा सकें। इस मौके पर सरपंच प्रीति, सेवानिवृत्त एसपी राम लाल बैंस, ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, दीप भट्टी, सरबजीत साबी, परमजीत कौर, करमजीत पंच, बलवीर कुमार पंच, सुरिंदर कुमार पंच, हरजीत सिंह पंच, पूर्व पंच सतपाल गौरा, मेयर सुरिंदर कुमार, रिंकू पंच, उदित शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here