अज़ाद किसान कमेटी दोआबा ने शहीद हुए किसानों के परिवारों को भेंट किए 50-50 हजार रुपए के चैक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर के सुतैहरी रोड पर रिलायंस शोरुम के आगे चल रहे धरना स्थल पर जिला होशियारपुर के शहीद हुए किसानों, शहीद लखविंद्र सिंह लक्खी होशियारपुर की पत्नी बलवीर कौर, शहीद कुलविंद्र सिंह सतौर की पत्नी सुरिन्द्र कौर तथा शहीद निर्मल सिंह गांव रंधावा के भाई अमरीक सिंह को बीबी हरप्रीत संघा, एन.आर.आई की तरफ से 50- 50 हज़ार रुपए के चैक भेंट किए गए। इस समागम की प्रधानगी रणजीत सिंह काहरी, गुरदीप सिंह खुन खुन, स. हरबंस सिंह संघा तथा स. सुखपाल सिंह काहरी ने की। इस अवसर पर स. हरबंस सिंह संघा ने जानकारी दी की बेटी हरप्रीत संघा ने पंजाब के किसानों के दर्द को महसूस करते हुए यू.एस.ए. में वहां के नागरिकों को किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया।

Advertisements

वहां के नागरिकों ने भारत सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए किसानों की सहायता करने का फैसला लिया। प्रधान गुरदीप सिंह खुन खुन ने बीबी हरप्रीत कौर संघा का धन्यवाद करते हुए कहा कि संघा परिवार द्वारा किसान संघर्ष में जो योगदान दिया जा रहा है उसका कर्ज किसान तीनों काले कानून रद्ध करवा कर चुकायेंगे। इसके पश्चात प्रधान रणजीत सिंह काहरी ने धरनाकारियों को समबोधित करते हुए कहा कि बीबी हरप्रीत कौर संघा एन.आर.आई. की यह कोशिश सराहनीय है तथा इस प्रकार के प्रयासों से किसानों के हौंसले और भी बढ़ते हैं। अन्त में बीबी हरप्रीत कौर संघा को धरने पर उपस्थित किसानों द्वारा सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ज्ञान सिंह भलेठू, मंगत सिंह होशियारपुर, हरदयाल सिंह, बलविंदर सिंह काहरी, शाम सिंह मोना कलां, दलबीर सिंह काहरी, सतनाम सिंह बस्सी, मलकीत सिंह हुकरां, रेशम सिंह ताजोवाल, दिलबाग सिंह काहरी, रणजीत सिंह काहरी, गुरदीप सिंह खुन खुन, रणधीर सिंह, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह साहरी तथा अश्वनी कुमार ने भी बीबी हरप्रीत कौर संघा द्वारा शहीद किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here