मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे

चंडीगड़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को अमृतसर में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे जबकि पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के पी सिंह रूपनगर में और पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

Advertisements

पंजाब सरकार के आम राज प्रबंध विभाग द्वारा जारी किये प्रोग्राम अनुसार स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा में, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फ़िरोज़पुर में, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा गुरदासपुर में और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी एस.बी.एस नगर में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

इसी तरह ही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुण चौधरी पठानकोट में, जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री रजिया सुल्ताना मलेरकोटला में, मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी जालंधर में, खेल और युवा सेवाओं के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी श्री मुक्तसर साहिब में, सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा श्री फ़तेहगढ़ साहिब में, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ मानसा में, जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया तरन तारन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पटियाला में, लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला संगरूर में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर में और खाद्य और सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु लुधियाना में राष्ट्रीय झंडा लहराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here