Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh मोहाली में अकाली युवा नेता विक्की मिदुखेड़ा की गोलियां मारकर हत्या,पुलिस जांच...

मोहाली में अकाली युवा नेता विक्की मिदुखेड़ा की गोलियां मारकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

मोहाली ( द स्टैलर न्यूज़)। मोहाली के सैक्टर-71 में कार सवार बदमाशों द्वारा युवा अकाली नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने करीब 10 गोलियां मारकर युवा अकाली नेता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार कार सवारों ने कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक अकाली दल के युवा नेता विक्की मिदुखेड़ा को बदमाशों ने घेरकर गोली मारी है।

Advertisements

पुलिस ने गंभीर हालत में अकाली नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस गोलीबारी के बाद मोहाली पुलिस ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। फिलहाल अभी तक किसी भी बदमाश को पुलिस पकड़ नहीं पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here