Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh पंजाब के मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को दो करोड़ का ईनाम देने...

पंजाब के मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को दो करोड़ का ईनाम देने का किया ऐलान


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज): ओलम्पिक खेल में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा (वी.एस.एम.) की गौरवमयी उपलब्धि को सम्मानित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को भारत के इस एथलीट को दो करोड़ रुपए का विशेष इनाम देने का ऐलान किया है। नीरज ने टोक्यो में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ जैवलिन में स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत और सभी पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। नीरज चोपड़ा जो भारतीय सेना का सिपाही है, के परिवार की पृष्ठभूमि पंजाब के साथ जुड़ी हुई है।

Advertisements


ज़िक्रयोग्य है कि नीरज चोपड़ा ने भारत में अधिकतर समय अपनी प्रेक्टिस एन.आई.एस. पटियाला में की है। इससे पहले उसने 2018 में जकार्ता एशियाई खेल और गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीते। जैवलिन थ्रो में वह 88.07 मीटर की थ्रो के साथ भारत का मौजूदा रिकॉर्ड होल्डर है। नीरज ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था और अंडर 20 वर्ग में 86.48 मीटर की थ्रो के साथ विश्व रिकार्ड बनाया था। ओलम्पिक खेल के इतिहास में व्यक्तिगत खेल में यह भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। पहला स्वर्ण पदक पंजाब के अभिनव बिंद्रा ने 2008 में बीजिंग में जीता था। नीरज चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई डी.ए.वी.कॉलेज चण्डीगढ़ से की है और 2016 में उसने भारतीय सेना में 4 राजस्थान राईफल्स ज्वाइन की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here