Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur सीनियर डिप्टी मेयर सैनी ने माल रोड पर किया पौधारोपण, पर्यावरण स्वच्छता...

सीनियर डिप्टी मेयर सैनी ने माल रोड पर किया पौधारोपण, पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर एवं वार्ड 3 की पार्षद प्रवीण लत्ता सैनी ने माल रोड पर पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वह पर्यावरण स्वच्छता की तरफ विशेष ध्यान दें और पौधारोपण जरुर करें तथा पौधा लगाने उपरांत उसकी देखरेख को भी सुनिश्चित बनाएं।

Advertisements

सीनियर डिप्टी मेयर सैनी ने कहा कि हमारा शहर शिवालिक की तलहटी में बसा है तथा ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम अपने क्षेत्र की हरियाली को बनाकर रखें व इसे बढ़ाएं। इसलिए पौधारोपण को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। इस अवसर पर उनके साथ कृष्ण सैनी निक्का, नगर सुधार ट्रस्ट के ट्रस्टी हरीश आनंद, जसमीत, मोहित सैनी, सुमंत आनंद, करण चोपड़ा, मंगत राम सैनी, विजय सूद, काला, लक्की ओहरी एवं नंदू आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here