Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में दाखि़ले हेतु प्रवेश परीक्षा की तारीख़ घोषित

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में दाखि़ले हेतु प्रवेश परीक्षा की तारीख़ घोषित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आर.आई.एम.सी.), देहरादून के जुलाई, 2022 के सैशन में दाखि़ले हेतु लिखित प्रवेश परीक्षा लाला लाजपत राय भवन, सैक्टर 15, चंडीगढ़ में 18 दिसंबर 2021 (शनिवार) को होगी। यह जानकारी देते हुए रक्षा सेवाएं कल्याण, पंजाब के एक प्रवक्ता ने बताया कि ज़रुरी दस्तावेज़ सहित मुकम्मल आवेदन (दो परतों में) डायरैक्टोरेट रक्षा सेवाएं कल्याण, पंजाब, पंजाब सैनिक भवन सैक्टर 21 -डी, चंडीगढ़ में 30 अक्तूबर, 2021 तक पहुंच जानी चाहिएं। 30 अक्तूबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि आर.आई.एम.सी. के दाखि़ले हेतु केवल लड़के आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार की उम्र साढ़े ग्यारह साल से कम नहीं होनी चाहिए परन्तु 01 जुलाई, 2022 के मुताबिक 13 साल से अधिक भी न हो। मिसाल के तौर पर उम्मीदवार की जन्म तारीख़ 02 जुलाई, 2009 से 01 जनवरी, 2011 के बीच हो। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता हो या 7वीं कक्षा पास हो। चुने हुए उम्मीदवार को 8वीं कक्षा में दाखि़ला दिया जायेगा। परीक्षा के लिखित हिस्से में अंग्रेज़ी, गणित और साधारण ज्ञान के तीन पेपर होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास होंगे, उनको जुबानी परीक्षा के बारे जल्दी ही सूचित किया जायेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आवेदन-पत्र, प्रौस्पैक्टस और पुराने प्रश्न पत्रों के सैट कमांडैंट आर.आई.एम.सी. देहरादून से जनरल उम्मीदवार के लिए 600/- और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 555/- रुपए का बैंक ड्राफ्ट ‘कमांडैंट, आर.आई.एम.सी., देहरादून’ स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन (कोड 01576) देहरादून, भेज कर मंगवाए जा सकते हैं। आनलाइन अदायगी प्रौस्पैक्ट-कम -ऐपलीकेशन फार्म और पुराने प्रश्न पत्रों का पुस्तिका मिलिट्री कालेज की वैबसाईट  www.rimc.gov.in  पर जनरल उम्मीदवार के लिए 600 /- और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 555 /- रुपए की आनलाइन अदायगी करके प्राप्त किया जा सकता है। अदायगी प्राप्त होने के उपरांत प्रौस्पैक्ट-कम-ऐपलीकेशन फार्म और पुराने प्रश्न पेपरों का पुस्तिका स्पीड पोस्ट के द्वारा भेजी जायेगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here