गौरव की बात: कै. मुनीश किशोर को भाविप ने किया सम्मानित

bharat-vikas-parishad-hounored-capt-munish-kishore-education-field-hoshiarpur-punjab.png

-कै. मुनीष के प्रयासों से यू.पी.एस.ई. में होशियारपुर को मिली विशेष पहचान: संजीव अरोड़ा-होशियारपुर व साथ लगते इलाके में यू.पी.एस.ई. परीक्षाओं के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने में कै. किशोर निभा रहे हैं सराहनीय योगदान-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर को भले ही प्रदेश में सबसे पढ़ालिखा जिला होने का मान हासिल हो, मगर फिर भी उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को चंडीगढ़ या दिल्ली जैसे शहरों पर ही निर्भर रहना पड़ता था। इतना ही नहीं यू.पी.एस.ई. जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारी के लिए भी बच्चों को अन्य शहरों का मुंह ताकने को महबूर होना पड़ता था। मगर, होशियारपुर के डी.सी. रोड निवासी कैप्टन मुनीष किशोर के प्रयासों से अब बच्चे होशियारपुर में रहकर ही इस परीक्षा की तैयारी करने में सक्षम होने लगे हैं। जोकि हम सभी के लिए सर्व की बात है।

Advertisements

उक्त बात भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने परिषद की तरफ से कै. मुनीष किशोर को सम्मानित करते हुए कही। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि सिविल सर्विसज में बच्चों प्रोत्साहित करने व उन्हें अच्छी गाइडैंस देने के लिए कैप्टन किशोर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान डाल रहे हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि कै. किशोर जोकि इन दिनों राज मल्होत्रा आई.ए.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के साथ जुड़ कर सेवाएं निभा रहे हैं तथा होशियारपुर जैसे छोटे से शहर में बच्चों को सिविल सर्विसज के साथ जोडऩे का कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाना परिषद के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर सचिव दीपक मेहंदीरत्ता व उपाध्यक्ष दविंदर अरोड़ा ने भी कैप्टन किशोर द्वारा सिविल सर्विस में होशियारपुर के बच्चों का स्थान पक्का करने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

परिषद द्वारा सम्मानित किए जाने पर कै. किशोर ने कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि परिषद ने उन्हें इस काबिल समझा। उन्होंने कहा कि हमारा शहर छोटा जरुर है, मगर यहां पर शिक्षा में काबिल प्रतिभा की कमी नहीं है। इसलिए उन्होंने सिविल सर्विसज के लिए बच्चों को तैयारी करवने हेतु होशियारपुर में ही सुविधाएं उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा तथा आज वो काफी हद तक इसमें कामयाब भी हो रहे हैं। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष राजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, एच.के. नकड़ा, श्याम नरुला, ठाकुर मक्खन सिंह तथा अकाली नेता हरजीत सिंह मठारु भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here