Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh आंखें दान करने के लिए लोगों को आगे आने की ज़रूरत: बलबीर...

आंखें दान करने के लिए लोगों को आगे आने की ज़रूरत: बलबीर सिंह सिद्धू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़ )। लोगों को आँखें दान करने की महत्ता संबंधी जागरूक करने और मौत के बाद अपनी आँखें दान करने के लिए वचन करने के लिए प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक 36वां ‘नेत्रदान पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। आज यहाँ प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि अंधापन हमारे देश में गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मोतिया और गलूकोमा के बाद कॉर्निया समबधी बीमारियाँ आँखों के नुकसान और अंधेपन के मुख्य कारण हैं। कॉर्निया की बीमारी से होने वाला अंधापन पुतली बदलने के आपरेशन (जिसको कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन या केराटोपलास्टी भी कहा जाता है) से दूर किया जा सकता है। जहाँ धुंधले कॉर्निया की जगह पर दानी आँख से एक सेहतमंद कॉर्निया मरीज़ की आँख में ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है। इस समय पंजाब में कुल 31 रजिस्टर्ड आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांटेशन सैंटर हैं।

Advertisements


पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वह आगे आएें और मौत के बाद आँखें दान करने की कसम उठाएं और ज़रूरतमंदों को दृष्टि का तोहफ़ा देने जैसे नेक काम में हिस्सा डालें। उन्होंने आई.ई.सी. (सूचना शिक्षा और संचार) को मज़बूत करने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये कहा कि मास मीडिया और डिजिटल मीडिया का प्रयोग करते हुए हम अधिक से अधिक लोगों को आँखें दान करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।


डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं डा. जी.बी. सिंह ने इस पखवाड़े के दौरान की जाने वाली गतिविधियों संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि आँखों के दान से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को जागरूकता के ज़रिये दूर किया जायेगा। आँखों के दान संबंधी रजिस्ट्रेशन फार्म पंजाब के समूह ज़िला अस्पतालों, सब-डिविज़न अस्पतालों और नज़र केन्द्रों पर उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब आनलाइन वैबसाईट https://nhm.punjab.gov.in/Eye_Donation/form1.php पर जा कर भी आँखें के दान संबंधी रजिस्ट्रेशन फार्म भरा जा सकता है और सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन उपरांत भरे हुआ फार्म को डाउनलोड किया जा सकता है और प्रिंट भी लिया जा सकता है।

प्रोग्राम अफ़सर एन.पी.सी.बी.वी.आई. (नेशनल प्रोग्राम फार कंट्रोल आफ ब्लायंडनेस एंड विजुअल इमपेअरमैंट) डा. नीति सिंगला ने कहा कि आँखों के दान संबंधी संदेश को फैलाने और जागरूकता पैदा करने के लिए पखवाड़े के दौरान आई.ई.सी. गतिविधियों का आयोजन करने के लिए पंजाब के सभी सिविल सर्जनों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। हमारा लक्ष्य सभी कॉर्निया अंधे मरीज़ों के बैकलाग को दूर करना है। हालाँकि कोविड -19 महामारी के कारण पिछले एक साल के दौरान कॉर्निया एकत्रित करने और ट्रांसप्लांटेशन की गतिविधि को बहुत प्रभावित किया है परन्तु फिर भी महामारी के बावजूद साल 2020 -21 में राज्य में 417 केरोप्लास्टी सर्जरियां सफलतापूर्वक की गई हैं। ज़िक्रयोग्य है कि हमारे देश में अंदाज़न 46 लाख लोग कॉर्निया अंधेपन से पीड़ित हैं और लगभग 54000 आँखें सालाना एकत्रित की जाती हैं जब कि देश में 1.5 लाख आँखों की प्रति साल ज़रूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here