
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी इंडस्ट्री सैल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष डाबर ने पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से परामर्श उपरांत सैल का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। जिसके तहत होशियारपुर के भाजपा कार्यकर्ता उद्योगपति करण कपूर को सैल का जिला अध्यक्ष लगाया गया है।

पार्टी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर करण कपूर ने पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व सैल अध्यक्ष सुभाष डाबर का आभार व्यक्त किया। करण कपूर की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला प्रधान निपुण शर्मा व अन्यों ने उनका मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर विनोद परमार, अश्विनी गैंद, पार्षद सुरिंदर भट्टी, यशपाल शर्मा आदि भी मौजूद थे।












