Sunday, October 18, 2026
Home Himachal मतदाता सूचियों का सत्यापन एवं शुद्धिकरण 10 सितंबर तक

मतदाता सूचियों का सत्यापन एवं शुद्धिकरण 10 सितंबर तक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के सत्यापन और शुद्धिकरण का कार्य एक से 10 सितंबर तक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का विवरण तैयार करेंगे, ताकि उनके नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जा सकें।

Advertisements

 इनके अलावा किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके, मृतक लोगों अथवा दोहरे पंजीकृत अपात्र मतदाताओं का विवरण भी तैयार करेंगे, ताकि इनके नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा सकें। उपायुक्त ने जिला के समस्त मतदाताओं, नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करें।
-0-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here