Sunday, November 1, 2026
Home Politics कांग्रेस डूबता जहाज, इसकी नैय्या कोई पार नहीं लगा सकता: भाटिया/गैंद

कांग्रेस डूबता जहाज, इसकी नैय्या कोई पार नहीं लगा सकता: भाटिया/गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू व भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार का हाल डूबते जहाज जैसा हो चुका है तथा अब इसकी नैय्या कोई पार नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को सलाह देते हैं कि जिस प्रकार उनकी पार्टी में कुर्सी की लालसा को लेकर हालात पैदा हुए हैं उससे बचने का उसके पास एक ही रास्ता है और वह यह कि जितने दिन की सरकार बची है उनमें एक-एक दिन के लिए विधायकों को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा दिया जाए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के भले के किसी भी काम से कोई मतलह नहीं है तथा जिस नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, उसका दलित विरोधी चेहरा नंगा हो चुका है तथा उससे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री के पद पर आसीन किया गया। भाटिया व गैंद ने कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार कैप्टन को बेइज्जत करके कुर्सी से उतारा है, उसका भी खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। इस समय कांग्रेस का बुरा हाल है और राजनीतिक पटल से कांग्रेस का सुफड़ा साफ होने वाला है। किसी समय पूरे देश को चलाने का सपना देखने वाली कांग्रेस एक प्रदेश नहीं संभाल पा रही तथा जल्द ही हमारा पंजाब भी कांग्रेस मुक्त होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here