Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब सैंट्रल ने लगाया शुगर चैकअप कैंप

रोटरी क्लब सैंट्रल ने लगाया शुगर चैकअप कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल की तरफ से बल्ड शूगर चैकअप कैंप गोकल फारमेसी रेलवे रोड होशियारपुर के बाहर लगाया गया। इस मौके पर कैंप में 115 के करीब लोगों की जांच की गई। इस मौके पर रोटेरियन हर्षविंदर सिंह ने कहा कि क्लब की तरफ आम जनता के शुगर टैस्ट किया गया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह क्लब की तरफ से समाज भलाई के कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर रोटेरियन हर्षविंदर सिंह, रोटेरियन भुपिंदर सिंह, रोटेरियन जेए धीर, रोटेरियन दविंदर शर्मा विशाल, रोटेरियन राजन सैनी आदि मौजूद थेे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here