Thursday, October 29, 2026
Home Chandigarh राज्य में धान की जाली मिलिंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी: आशु

राज्य में धान की जाली मिलिंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी: आशु

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। ख़ाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ कहा कि राज्य में धान की जाली मिलिंग बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि आज कपूरथला के गोपाल राइस मिल में छापेमारी की गई जिस दौरान गैर-कानूनी तौर पर जमा की 12000 बोरियाँ चावल की बरामद की गई हैं जिसकी कीमत 2 करोड़ बनती है। इस सम्बन्धी जानकारी देते श्री आशु ने बताया कि गोपाल राइस मिल बंद पड़ी थी और यह देवकी नन्दन अग्रवाल की मल्कीयत है। यह मिल देश के अन्य राज्यों से सार्वजनिक वितरण वाले चावलों को काविआंश ट्रेडिंग, खुशी एग्रो और ऊमांशू कंपनी के नाम की फ़र्मों के नाम से पंजाब में लाकर अन्य मिल्लरज़ को सप्लाई करती थी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आज कोटकपूरा की श्री कृष्णा राइस मिल में छापा मारकर 4000 बैग चावल और 3800 बैग परमल भी बरामद किये गए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य में बीते एक हफ़्ते के दौरान जाली बिलिंग के लिए रखी गई 42161 बोरियाँ चावल /धान की फ़सल बरामद की गई हैं जिनमें किसान इंडस्ट्रीज जलालाबाद, फ़ाजिल्कला से 23000 बोरियाँ चावल, वासुदेव राइस मिल जालंधर से 1336 बोरियाँ चावल, गोल्डन राइस मिल, बाघा पुराना से 1112 बोरियाँ चावल का बिल बरामद किया गया जबकि मिल में चावल मौजूद नहीं था। इसके इलावा श्री लक्ष्मी राइस मिल, रामपुरा फूल बठिंडा से 6953 थैले नक्कू और 6060 नकारे गए चावलों के थैले बरामद किये गए। इसी तरह बावा राइस मिल रामपुरा फूल बठिंडा से 3000 थैले नक्कू और 700 नकारे गए चावलों के थैले बरामद किये गए।


ख़ाद्य मंत्री ने कहा राज्य सरकार धान की जाली मिलिंग पर नकेल डालने के लिए पूरी तरह तत्पर है और उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह इस सम्बन्धी अपने अधीन आते स्टोरें और मिलों की चौकसी के साथ-साथ निगरानी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here