Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गांधी जयंती पर फल वितरित किए

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने गांधी जयंती पर फल वितरित किए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया। ओबीसी मोर्चा प्रदेश  उपाध्यक्ष सुरिद्र पाल कौर सैनी की अध्यक्षता में मोर्चा की तरफ से अजजोवाल बस्ती में फल वितरित कर गांधी जयंती मनाई गई।  जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा व महासचिव मीनू सेठी विशेष रुप से शामिल हुए। इस अवसर पर सुरिन्दर पाल कौर सैनी, भारत भूषण वर्मा व मीनू सेठ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया।

Advertisements

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के निर्देश अनुसार पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी आज गांधी जयंती लोगों की सेवा कर और सफाई अभियान चलाकर मना रही है। इसी कड़ी में आज इस वस्ती में फल वितरित किये गये और गाँधी जी के जीवन प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर पंडित जनक राज, प्रोफेसर प्रशांत सेठी, निर्मल सिंह सैनी, सूरज शर्मा तथा पंडित राजन शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here