Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की समस्याएँ...

कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की समस्याएँ को हल करने का दिया भरोसा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की समस्याएँ हल करने का भरोसा दिया है और इसके साथ ही उन्होंने नर्सिंग के विद्यार्थियों को बढ़िय वातावरण और सुविधाएं प्रदान करने की नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों से अपील की है जिससे इन कॉलेजों के विद्यार्थी मानक शिक्षा हासिल कर सकें। आज स्थानीय पंजाब भवन में नर्सिंग प्रशिक्षण कॉलेजों की ऐसोशीएशनों के नुमायंदों द्वारा उठाए गए मुद्दों का जायज़ा लेने का विश्वास दिलाते हुए डॉ. वेरका ने कहा कि वह इंडियन नर्सिंग कौंसिल के नियमों और बाकी राज्यों द्वारा अपनाए जाते तौर-तरीकों का अध्यान करने के बाद नर्सिंग कॉलेजों की मुश्किलें हल करने के लिए कदम उठाएंगे। नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर इस साल हुए बहुत कम दाखि़लों बारे ऐसोशीएशनों द्वारा उठाए मुद्दों के सम्बन्ध में उन्होंने बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंस के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर को इसका जायज़ा लेने के लिए कहा। गौरतलब है कि इस समय पंजाब में 103 नर्सिंग कॉलेज हैं और इनमें 5060 सीटें हैं।

Advertisements

बाहर के राज्यों के विद्यार्थियों की फिर से रजिस्ट्रेशन की मौजूदा व्यवस्था, हर साल कॉलेजों की इंसपैक्शन और कॉलेजों के लिए ज़मीन की मौजूदा सीमा घटाने बारे उठाए गए मुद्दों को डॉ. वेरका नेे जाँचने और इसका कोई हल निकालने का भी भरोसा दिया। उन्होंने नर्सिंग कॉलेजों को शिक्षा के क्षेत्र में ठोस भूमिका निभाने के लिए कहा जिससे नर्सिंग विद्यार्थी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना बढ़िया योगदान दे सकें और समाज में रचनात्मक भूमिका निभा सकें। मीटिंग के दौरान सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान आलोक शेखर, अतिरिक्त सचिव राहुल गुप्ता, बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंस के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के डायरैक्टर डॉ. सुजाता शर्मा पूर्व मंत्री अश्वनी सेखड़ी, पूर्व मंत्री मालती थापर के अलावा अलग-अलग ऐसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here