शिव मंदिर के पुजारी का कुल्हाड़ी से गला काटा, मौत


नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)।
एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक साधू की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के समय साधू मंदिर की छत पर सो रहा था। सूचना के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। मंदिर का दूसरा पुजारी फरार है। मृतक साधु की पहचान कृपाल सिंह (52) रूप में हुई है। शनिवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here