
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। क्रूज पर ड्रग पार्टी केस में किंग खान के बेटे आर्यन जेल भेजे जा चुके हैं। उन पर ड्रग्स लेने का आरोप है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शाहरुख खान के ड्राइवर को समन भेजा है। यही ड्राइवर आर्यन को क्रज तक लेकर गया था। जांच एजेंसी को शक है कि क्रूज पर पार्टी में शामिल होने के लिए जाते समय आर्यन ने कार में ही ड्रग्स का सेवन किया था। बतां दें कि शुक्रवार को कोर्ट ने आर्यन खान को जेल भेज दिया था।













