Saturday, October 24, 2026
Home Latest अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री ने सुश्री गबार्ड के साथ अपनी पिछली मुलाकातों को याद किया। द्विपक्षीय खुफिया सहयोग बढ़ाने, विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी, साइबर सुरक्षा, उभरते खतरों और रणनीतिक खुफिया जानकारी साझा करने पर दोनों के बीच खास चर्चा हुई। उन्होंने आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया तथा सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here