Thursday, October 29, 2026
Home Latest श्री गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व मौके जालंधर में राज्य...

श्री गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व मौके जालंधर में राज्य स्तरीय समागम आयोजित

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व मौके पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर में राज्य स्तरीय समागम करवाया गया, जिसमें पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी, बाग़बानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भक्त ने विशेष तौर पर शिरकत की और आदर्श समाज की सृजना के लिए श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन और दर्शन पूरी मानवता के लिए मार्गदशक है। उन्होंने कहा कि गुरू जी की वाणी से प्रेरणा लेकर हमें बराबरी वाले समाज के निर्माण के लिए अथक यत्न करने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने दया, प्रेम, आपसी भाईचारे के संदेश के द्वारा समाज को एक नई दिशा दी, जिस पर चल कर हम सभी को लोक कल्याण के कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।

लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए श्री भगत ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट को 25 लाख रुपए देने का एलान किया और भविष्य के प्रोजेक्टों के लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रबंधकों को भविष्य के प्रोजैक्टों सम्बन्धित प्रस्ताव बना कर भेजने को भी कहा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाए और डा.बी.आर. अम्बेडकर के आदर्श प्रगतिशील और ख़ुशहाल पंजाब की सृजना करने के लिए हमेशा हमारा नेतृत्व करते रहेंगे।

उन्होंने इस मौके पर लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं का बड़े स्तर पर प्रचार और प्रसार करने को कहा।

इस उपरांत श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भक्त को सम्मानित किया।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल, मेयर विनीत धीर, सीनियर आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाड़ा, ज़िला प्रधान जालंधर देहाती स्टीफन कलेर, कमिशनर नगर निगम गौतम जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह, एस.पी. सरबजीत राय, चेयरमैन श्री गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट सत्तपाल सेठ मल्ल, जनरल सचिव विनोद कोल सहित प्रबंधक और बड़ी संख्या में श्रध्दालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here