Monday, October 26, 2026
Home Latest BJP के वरिष्ठ नेता के घर ईडी का छापा

BJP के वरिष्ठ नेता के घर ईडी का छापा

पानीपत (द स्टैलर न्यूज़)। पानीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया के घर ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में एंटी नारकोटिक्स से जुड़े एक मामले को लेकर की गई। हालांकि अभी ईडी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहे।

Advertisements

मिली जानकारी के मुताबक ईडी की टीम सुबह करीब 9 बजे तीन गाड़ियों में पानीपत पहुंची और घर की तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम पैसे गिनने वाली दो मशीनें भी लेकर आई, जिससे नकदी बरामदगी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और अधिकारी छापे से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here