Monday, October 12, 2026
Home International श्री सैनी ने जीता मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का खिताब

श्री सैनी ने जीता मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का खिताब


नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। श्री सैनी ने मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज अपने नाम कर लिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय अमेरिकी बन गई हैं। बता दें कि मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताजपोशी समारोह अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। श्री सैनी को मिस वर्ल्डअमेरिका 2021 का ताज मिस वल्र्ड 2017 डायना हेडन और मिस वर्ल्ड कनाडा 2013 तान्या मेमे द्वारा पहनाया गया। वह इस समय अमेरिका के वाशिंगटन में रहती हैं।
उन्होंने दिल की बीमारी से जुड़े कई काम किए है। केवल 12 साल की उम्र में ही सैनी को दिल की बीमारी के कारण pacemaker लगाना पड़ा था। डॉक्टरों ने कहा था कि पेसमेकर लगाए जाने के बाद वह कभी नृत्य नहीं कर पाएंगी लेकिन प्रतियोगिता जीतने वाली श्री ने कहा कि आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here