
लखनऊ (द स्टैलर न्यूज़)। लखीमपुर खीरी में हिंसा में मृत चार किसानों की अंतिम अरदास मंगलवार को शुरू हो गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रियंका गांधी को अपना मंच देने से इन्कार किया, हालांकि मोर्चे ने प्रियंका गांधी का और उनकी पार्टी का आभार जताया। किसान नेताओं ने इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि वह राजनेताओं को अपना मंच साझा नहीं करने देंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने चारों किसानों को श्रद्धांजलि भी दी।
क वहां पर टकराव की आशंका में भारी पुलिस बल सोमवार रात से एकत्र है।













