Wednesday, October 28, 2026
Home National 18 अक्तूबर से पूरी क्षमता के साथ उड़ेंगी घरेलू व्यावसायिक उड़ानें

18 अक्तूबर से पूरी क्षमता के साथ उड़ेंगी घरेलू व्यावसायिक उड़ानें

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए नागरिक विमानन मंत्रालय ने 18 अक्तूबर से घरेलू व्यावसायिक उड़ानों में यात्रियों की क्षमता को लेकर लागू पाबंदियां हटाने का आदेश दिया है। इससे उड़ानों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा सकेगा। अब सभी उपलब्ध सीटों में से 100 प्रतिशत बुकिंग हो सकेगी। हालांकि, इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि हवाई यात्रा की मांग की समीक्षा के बाद क्षमता प्रतिबंध हटा दिए गए हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here