Wednesday, October 28, 2026
Home National पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह हत्या केस: गुरमीत राम रहीम सिंह और चार...

पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह हत्या केस: गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य पर फैसला आज

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने से पहले, पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है, जिसमें 17 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक चेकपोस्ट में लगभग 700 सैनिक हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सुनारिया जेल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बंदियों से मिलने पर भी रोक लगा दी गई। शहर के चर्चित विजय नगर हत्याकांड के आरोपी को भी व्यक्तिगत रूप सें अदालत में पेश नहीं किया जा सका। राम रहीम और 4 अन्य पर 2002 में अपने पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में फैसला आना बाकी है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here