Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur जिंपा का चैलेंज स्वीकारा अगर दम है तो आज ही दें वार्ड...

जिंपा का चैलेंज स्वीकारा अगर दम है तो आज ही दें वार्ड नं छह के पार्षद पद से इस्तीफा व लड़ें चुनाव: परमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी से बाहर निकाले गए तथा करीब आधा दर्जन पार्टियों में आ-जा चुके पार्षद ब्रह्मशंकर जिंपा ने हमेशा जिस थाली में खाया उसी में छेद किया है। घटिया मानसिकता तथा अंहकार में डूबे ब्रह्मशंकर जिंपा के दिए उस चैलेंज को स्वीकार करते हुए कांग्रेस नेता राजिंदर सिंह परमार ने कहा कि ब्रह्मशंकर जिंपा में अगर दम है तो आज ही वार्ड नं छह के पार्षद पद से इस्तीफ़ा दे तथा चुनाव में उतर कर देख लें किस की ज़मानत जब्त होगी। परमार ने जिंपा को ललकारते हुए कहा कि वार्ड नंबर छह से कांग्रेस के एक साधारण सिपाही ने अगर ब्रह्मशंकर जिंपा को धूल न चटा दी तो राजिंदर सिंह परमार सदा के लिए राजनीति को अलविदा कह देंगा। उन्होंने कहा कि बता ब्रह्मशंकर जिंपा चैलेंज कबूल है क्या? परमार ने कहा कि ब्रह्मशंकर जिंपा सिर्फ़ कोरी बकवास बाजी करते रहता है जिंपा में दम नहीं है कि अब जिंपा नगर निगम चुनाव में लडऩे की सपने में भी सोच सके।

Advertisements

परमार ने ब्रह्मशंकर जिंपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि विधायक सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर निवासियों के चुनें हुए प्रतिनिधि है श्री अरोड़ा के खिलाफ़ घटिया बयानबाजी बर्दाश्त नही की जा सकती अगर जिंपा ने आगे से राजनिति की मर्यादा को लांघ कर गलत बयानबाजी की तो ब्रह्मशंकर जिंपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। होशियारपुर का प्रत्येक नागरिक जानता है कि विधायक अरोड़ा ने होशियारपुर की तरक्की के लिए दिन रात एक कर लगभग एक अरब रुपए के करीब भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य करवाए है तथा होशियारपुर को अग्रणी विधान सभा क्षेत्र बनाया है।

परमार ने कहा कि ब्रह्मशंकर जिंपा को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का पूरा हक़ है पर इतिहास गवाह है कि होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी पार्षद विधायक नही बन सका है। परमार ने कहा कि चुनावों में पंडित रूपी चादर ओढऩे वाले ब्रह्मशंकर जिंपा गली के मवाली जैसी भाषा वाले अशोभनीय बयान को वापिस लें। परमार ने दावा ठोका की जिंपा को आम आदमी पार्टी होशियारपुर से प्रत्याशी नही बनाएगी जिस कारण यह जिंपा का हाल बहुत बुरा होगा। इस अवसर पर उनके साथ गुरदीप कटोच बिट्टू नगर निगम पार्षद मोहित सैनी,पार्षद कुलविंद्र नीटा, पार्षद गुरमीत सिद्धू,पार्षद मुकेश मल्ल,पार्षद विकास गिल, रमेश डडवाल व बिंदर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here