Wednesday, October 28, 2026
Home National सिंघू बार्डर पर लखबीर सिंह की हत्या का मामला: मृतक के परिजनों...

सिंघू बार्डर पर लखबीर सिंह की हत्या का मामला: मृतक के परिजनों ने विजय सांपला से की मुलाकात

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सिंघु बार्डर पर बर्बरता का शिकार हुए अनुसूचित जाति के युवक लखबीर सिंह का परिवार सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के दफ्तर पहुंचा और अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात की।

Advertisements

इस दौरान नई दिल्ली स्थित एनसीएससी के कार्यालय में लखबीर सिंह के परिवार के साथ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति गठबंधन का एक दल भी मौजूद रहा। एनएससीए के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ कर रहे थे। उनके साथ लखबीर सिंह की पत्नी, बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here