Monday, November 2, 2026
Home National पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पांच और राजस्थान हाईकोर्ट में दो जजों की नियुक्ति

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पांच और राजस्थान हाईकोर्ट में दो जजों की नियुक्ति

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सात न्यायाधीशों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पांच और राजस्थान हाईकोर्ट में दो जजों की नियुक्ति की गई है। कानून व न्याय मंत्रालय के अनुसार ये सातों वकील हैं, जिन्हें जज नियुक्त किया गया है। इस माह के आरंभ से लेकर अब तक सरकार जजों की नियुक्तियों की कई अधिसूचना जारी कर चुकी है। इनकी सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की थी।

Advertisements

इसके साथ ही मंत्रालय ने आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस के. ललिता कुमारी का तबादला तेलंगाना हाईकोर्ट में करने की भी अधिसूचना जारी कर दी। देश की 25 हाईकोर्टों में जजों की स्वीकृत संख्या 1098 है। कानून मंत्रालय द्वारा पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार एक सितंबर को इनमें से 465 पद रिक्त थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here