Sunday, October 11, 2026
Home National एक और एक्टर का जिम में कसरत दौरान निधन

एक और एक्टर का जिम में कसरत दौरान निधन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सुपरस्टार एक्टर पुनीत राजकुमार का आज यानी शुक्रवार सुबह जिम में कसरत करने के दौरान दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। हालत बिगडऩे के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई एक्टर की जांच के लिए अस्पताल में मौजूद थे। पुनीत राजकुमार ने महज 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Advertisements

बता दें कि कुछ महीने पहले सिद्धार्थ शुक्ला का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पिछले कुछ समय में बहुत ज्यादा वर्कआउट करने वालों को दिल का दौरा पडऩे के कई मामले सामने आए हैं। पुनीत के अचानक हुए निधन ने फिल्म जगत में को सदमे में डाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here