भाजपा नेताओं ने बाबा विश्वकर्मा जन्मोत्सव और गोवर्धन पूजा में लगाई हाज़िरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बाबा विश्वकर्मा प्रकटोत्सव व गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर आज गांव डलेवाल में भाजपा नेताओं नेबाबा विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक होकर हाज़िरी लगाई।इस मौके पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद,जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,पंचायती राज सेल पंजाब अध्यक्ष विजय पठानिया,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण अरोड़ा उपस्थित हुए।इन मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने बाबा विश्वकर्मा जन्मोत्सव व गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन्हें ब्रह्ना जी के पुत्र के नाम से जाना जाता है, ही मनुष्य की जरूरतों के अनुसार निर्माण को आकार देते है।उन्ही की प्रेरणा से ही होशियारपुर क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य करवाए गए है।जिससे लोगों का जीवन आसान बना है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि विश्व के पहले इंजीनियर के नाम से विख्यात बाबा विश्वकर्मा हम सबके आराध्य है।भाजपा नेताओं ने देश की सुरक्षा, एकता और समृद्धि की अरदास भी की।।इस मौके पर चौधरी चानन राम,धर्मजीत सिंह,देवराज,शमशेर सिंह,हरमेश लाल,नम्बरदार विजय कुमार,पार्षद सुरेश कुमार,सन्तराम,बलबीर सिंह मांझी,भगत नारायण,शिव कुमार समेत सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here