Saturday, October 31, 2026
Home National होटल के कमरे में महिला मित्र के साथ इंस्पैक्टर पति को पाया,...

होटल के कमरे में महिला मित्र के साथ इंस्पैक्टर पति को पाया, चप्पल से की पिटाई

कानपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार होटल में अपनी महिला मित्र के साथ पकड़े गए। पकडऩे वाली और नहीं बल्कि उनकी पत्नी ही थी। उसने दोनों को जमकर पीटा। होटल के कमरे से शुरू हुआ हंगामा सडक़ तक जा पहुंचा। सोमवार को पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें और भी मिली हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर थे। रविवार रात ग्वालटोली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ हरदोई निवासी उनकी महिला मित्र भी थी। इस बात की जानकारी सरकारी आवास पर रहने वाली कथित पत्नी को हुई। देर रात वह होटल पहुंची और अरुण कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया और चप्पलों से पिटाई की।
शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच उनको दी गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतों की बात सामने आई है। सभी शिकायतों को जांच में शामिल किया जाएगा। इंस्पेक्टर अरुण के खिलाफ करीब पांच साल पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया था। उसी महिला के साथ वे अपने सरकारी आवास में रहते हैं। दावा करते हैं उससे शादी की है। अरुण मूलरूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here