Friday, October 30, 2026
Home Crime गार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार

गार्ड पर हमला कर बाल सुधार गृह से 12 बच्चे फरार

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां गार्ड पर हमला कर 12 बच्चे फरार हो गए। बच्चों ने सुरक्षाकर्मी पर ईंट और लाठी से हमला करने के बाद दीवार फांदी और भाग गए। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान शुरू कर 5 बच्चो को पकड़ लिया। वहीं बाकी की तलाश की जा रही है।पुलिस की टीम ने 5 फरार बच्चों को पकड़ कर फिर से सुधार गृह भेज दिया है।

Advertisements

एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी ने बताया कि कुल 12 बच्चे भागे थे और पुलिस को बाकी बच्चों की तलाश है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। ताकि बचकर भागने वाले बच्चों का सुराग मिल सके। इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट किया गया है। पुलिस द्वारा लहेरियासराय क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here